?संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद
दिव्यांगजनो के प्रमाणीकरण स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट पहचान पत्र यू.डी.आई.डी. कार्ड जारी किये जाने हेतु प्रत्येक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायो में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिले के अंतर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनका मेडिकल प्रमाण पत्र नही बना है तथा यूनिक आई.डी. कार्ड जारी किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किये है, ऐसे दिव्यांगजनो को इस शिविर से लाभान्वित किया जायेगा। दिव्यांगजनो को आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज 02 फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र शिविर स्थल में लाना होगा। संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच उस क्षेत्र का सहायक आंतरिक करारोपण अधिकारी को दिव्यांगजनो को शिविर स्थल में लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोहरापदर में 11 फरवरी को, ग्राम पंचायत मैनपुरखुर्द में 12 फरवरी को, जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत सामुदायिक भवन देवभोग में 18 फरवरी को, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा में 22 फरवरी को, जनपद पंचायत देवभोग के ग्राम पंचायत झाखरपारा में 25 फरवरी को, ग्राम पंचायत सीनापाली में 01 मार्च को, नगर पंचायत राजिम के सांस्कृति भवन में 05 मार्च को, जनपद पंचायत छुरा के ग्राम बोड़राबांधा में 08 मार्च को, ग्राम सांकरा में 12 मार्च को, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम बेलर में 15 मार्च तथा ग्राम कौंदकेरा में 18 मार्च 2021 को शिविर आयोजन किया गया है।
दिव्यांग लोगो के लिए शिविर का आयोजन