? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में जंगलों के भीतर अवैध कटाई के साथ तस्करी के मामले बढते जा रहे है, हालांकि इन दिनों वन विभाग पुरी तरह मुस्तैद है, और लगातार तस्करों के उपर शिकंजा कसे हुए है, जिसके चलते वन विभाग ने फिर एक बडी कार्यवाही करते हुए, 57 नग साल के चिरान, टैक्टर को जब्त कर ओडिसा के चार लकडी तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उंदती सीतानदी टाईगर रिजर्व के इदागांव वन परिक्षेत्र के ओडिसा सीमा से लगे कक्ष क्रमांक 1242 में ओडिसा के लकडी तस्करों द्वारा टैक्टर के माध्यम से लकडी तस्करी किये जाने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक गरियाबंद आयुष जैन को दिया गया उपनिदेशक आयुष जैन के दिशा निर्देश पर वन विभाग का अमला सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव के नेतृत्व में वन विभाग का अमला घेराबंदी कर इदागांव वन परिक्षेत्र के ओडिसा सीमा क्षेत्र में टैक्टर से भरकर ले जा रहे 57 नग साल लकडी के कीमती चिरान को जब्त किया, साथ ही टैक्टर को भी जब्त किया गया, और ओडिसा के चार आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ किया जा रहा है, जिससे और भी राज खुलने की संभावना है, इस कार्यवाही में वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव योगेश दीवान, राकेश मार्कण्डेय, ऋषि ध्रुव व वन अमला उपस्थित थे ।
