भिलाई। हाई-टेक आईवीएफ सेंटर स्मृति नगर जुनवानी रोड भिलाई द्वारा निशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन 14 फरवरी 2021 को सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक लक्ष्मी मेडिकल हॉल रिसाली में आयोजित किया जा रहा है। जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 100 रूपये होगा। संतान सुख से वंचित दम्पति इस कैम्प का फायदा उठा सकते हैं। हाइटेक हॉस्पिटल के संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि निशुल्क परामर्श कैंप में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सोनोग्राफी वीर्य जांच आदि की सुविधाएं रहेंगी।

कैम्प में अमेरिका की प्रतिष्ठित टेस्ट ट्यूब बेबी विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा रत्नानी द्वारा निशुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। डा.विकास अग्रवाल के मुताबिक महिलाओं में समय पर माहवारी का न होना, शरीर में हारमोंस की गड़बड़ी, अंडे का नहीं बनना, फैलोपियन ट्यूब का बंद होना, पोलीसिस्टक ओवरी, वजन अत्यधिक कम या ज्यादा होना, माहवारी बंद हो जाना और रसोली होना गर्भधारण नहीं हो पाने का प्रमुख कारण है। इसी तरह पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी, शुक्राणुओं का निल होना तथा शुक्राणुओं की गति में कमी संतान हीनता की वजह होती है। रिसाली में आयोजित होने जा रहे कैम्प में निसंतान दम्पति आकर निशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठा सकते हैं।
