? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
मैनपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष यशवंत कुमार यादव, युवा ग्राम अध्यक्ष नुतन मरकाम के नेतृत्व मे क्षेत्र के विभिन्न समस्याओ को लेकर ग्रामीणो व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गरियाबंद जिला के प्रभारी मंत्री व छत्तीसगढ़़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौपकर क्षेत्र की समस्याओ का समाधान करने की मांग किया, सौपे गये ज्ञापन मे पैरी नदी में पुल निर्माण मांग करने बाबत जो बजट पास हो गया है उसको जल्द से जल्द चालु करने, ग्राम लीमडीह ,(पीपरछेडी) से बादीमार, कारीडोगरी,मरदाकला,बेगरपाला, होते हुए धवलपुर तक नया डामरीकरण रोड निर्माण मांग करने, ग्राम पंचायत मोहदा के अंतर्गत धवलपुर मोहदा रोड से भंण्डाबाहरा तक नया डामरीकरण रोड निर्माण मांग करने, पंचायत जंगल धवलपुर के अंतर्गत धवलपुर से जरण्डीह तक डामरीकरण रोड कि मरम्मत कि मांग करने, जय मां संतोषी चैक वार्ड नं 17 में रंगमंच एवं टीकरापारा (धवलपुर) में सामुदायिक भवन निर्माण मांग करने, ग्राम पंचायत ओड के आश्रित ग्राम अमलोर में सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगवाने मांग किया गया था।
