पाटन। केंद्र सरकार के द्वारा पारित तीन कृषि कानून के खिलाफ 9 फरवरी को कांग्रेस कमेटी ने खारुन नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात पाटन तक पदयात्रा निकाली समापन जनपद के सामने सभा स्थल में हुई जँहा कांग्रेसः के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखें पाटन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने आन्दोलन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला सबसे पहले राजेन्द्र साहू ने कहा कि केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के समर्थक है यदि कानून किसान हित मे होता तो भाजपा के लोगों को घूम घूम कर बताने की जरूरत नही होती, संतोषी तिवारी ने अपने सम्बोधन में केंद्र द्वारा पारित कृषि कानून को काला एवं किसान को नुकसान पहुचाने वाला है, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसान नही है इसलिये किसान विरोधी कानून पारित किया है छतीसगढ़ के भाजपा सांसद भी किसान है लेकिन उन्होंने किसान के पक्ष में काम नही कर रहे है ,श्रीमती वर्मा ने कहा कि यह बिल पास नही होना चाहिए नही तो सबको नुकसान होगा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमन्त देवांगन ने भी केंद्र के कृषि कानून का विरोध किया श्री देवांगन ने कहा कि मोदी को जनता के सेवक के रूप में चुना गया है लेकिन वे सब काम उल्टा कर रहे है वे विभिन्न कानून बना कर जनता को गुमराह कर रहे है श्री देवांगन ने जीएसटी एवं कृषि कानून को देश को बर्बाद करने वक्त कहा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने केंद्र के कृषि कानून को काला बताया युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने कहा कि ऐसा कानून बना है जिसे किसान ही समझ नही पा रहा है जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवंशी ने उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी मोबाइल को असहयोग कर निजी मोबाइल कम्पनी जियो को आगे बढ़ाया इसी तरह कृषि कानून है, मंच संचालन जवाहर वर्मा ने किया आभार बलदाऊ वर्मा ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी से उमाकांत चन्द्राकर, राजेन्द्र साहू,पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, जामगांव आर कांग्रेसः कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवँशी, नगर कांग्रेसः कमेटी अध्यक्ष हेमन्त देवांगन,मेहतर वर्मा,जवाहर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, कौशल चन्द्राकर,संतोषी तिवारी, पुरषोत्तम कश्यप,जनपद सदस्य अंशू रजक, दिनेश साहू,रूपचंद साहू, योगेश्वर वर्मा,उमाकांत चन्द्राकर, ब्लाक युंका अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी,आदित्य तिवारी,सालिक साहू, भविष्य जैन,पार्षद कमल किशोर वर्मा,लीलाधर वर्मा,लीलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, डोमन भारती,सतीश देवांगन,उमाशंकर निर्मलकर,नीलकंठ शुक्ला, संतोष वर्मा,मोती बघेल,लोकेश नायक,वीरेंद्र वर्मा,ईश्वर चन्द्राकर, भेष आठे के अलावा अन्य उपस्थित थे।
