केंद्र सरकार के कृषि बिल को लेकर छ्ग कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किसान सम्मेलन और महापंचायत का आयोजन

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छुरा। केंद्र सरकार के कृषि बिल को लेकर छ्ग कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किसान सम्मेलन और महापंचायत का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में छूरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भी महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय एवं जिलास्तरीय नेताओं सहित आसपास गांवो के किसानों ने हिस्सा लिया।
महापंचायत का मकसद केंद्र सरकार के कृषि बिल का विरोध करना था। पार्टी के जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू सहित कई वरिष्ठ नेताओं में महापंचायत को संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कृषि बिल को काला कानून बताया और उसे निरस्त करने की मांग की। साथ ही पार्टी ने दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को समर्थन करने का आश्वासन दिया।
महापंचायत में सर्वप्रथम किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी। ततपश्चात एक-एक कर पार्टी नेताओं ने कृषि बिल पर अपना भाषण दिया और केंद्र सरकार को कृषि बिल निरस्त करने की मांग की। महापंचायत को सेवादल के जिलाध्यक्ष सुघघर मल आड़े, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवध राम साहू, जनपद सदस्य प्रहलाद यदु, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी, किसान नेता मन्नूलाल चौहान, जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, जिला महामंत्री मक्खू दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत एल्डरमैन छन्नूलाल सिन्हा को श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने किया।
इसके बाद जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा दिल्ली में किसानों के आंदोलन और केंद्र सरकार के कृषि पर अपने विचार रखे।
महापंचायत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महिला अध्यक्ष राजकुमारी सोनी, आदिवासी परियोजना मंडल सलाहकार की जिलाध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा ध्रुव, सपना कंसारी, हरीश यादव, चित्र सेन डडसेना, सलीम मेमन, प्रताप सिंह ठाकुर, ललित कुमार, दिलीप बघेल, मंगलू राम, सुधु राम सिन्हा, राकेश कुमार ध्रुव, प्रेम सिंह ठाकुर, राम सिंह नायक, तिलकराम यादव, मनहरण साहू, धन साय निषाद, चैतराम ध्रुव, जय राम जगत, जगत राम साहू, प्रहलाद यादव, अजेंद्र कमार, सुल्तान खान, नरोत्तम ठाकुर, किशन लाल सिन्हा, संतु राम यादव, धनेश ध्रुव, समारू राम कोसले, गौकरण धृतलहरे, पितांबर, दयाराम नायक, नरेंद्र कुमार सिन्हा, हितेश कुमार ध्रुव, मन्नू लाल चौहान, गौकरण मरकाम, नरेंद्र कुमार बया, कुलेश्वर ध्रुव, संतोष कुमार यादव, रणजीत सिंह ठाकुर, संतोष तारक, रामकृष्ण यादव, अवधेश प्रधान, शैलेंद्र दिक्षित, रितेश दीक्षित, अजय ठाकुर, अकाश दिक्षित, शशांक चौबे, अखिल चौबे, लोक राम यादव, गोवर्धन नागेश, रिखी राम मानिकपुरी, मोती राम साहू, डिगेश्वर नागेश, रतनलाल निर्मलकर, प्रेम लाल पटेल, शुरू सिंह ध्रुव, कुंदन लाल निर्मलकर, उदयराम, रेवाराम, भगवान सिंह, अमृत निर्मलकर, मनीराम चक्रधारी, रमेश कुमार चंद्राकर, बली राम ठाकुर, लक्ष्मी दास सोनवानी, रामेश्वर सिन्हा, इंदरमन सिन्हा, नियाज खान आदि सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ के सदस्यों के साथ साथ किसान लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *