ग्राम पंचायत करेला के ग्रामीण भूमि अधिग्रहण की राशि मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पहुचे

पाटन। सेलूूूद से जामगांव(आर),रानितराई होकर पाटन मार्ग जिसे छत्तीसगढ़ रोड डेव्हेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत करेला में रोड चौड़ीकरण कर नाली निर्माण कार्य के लिए रोड किनारे बसे मकानों को बिना सूचना के तोड़ा जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीणजन एसडीएम के पास गुहार लगाने पहुंचे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड चौड़ीकरण में लगभग 40 लोगों का घर प्रभावित हो रहा है जिसमें अभी तक सिर्फ 12 लोगों को ही मुवाजे की राशि प्राप्त हुई है वह अन्य लोगों को राशि प्राप्त नहीं हुई है। बिना किसी सूचना के सभी घरों को तोड़ा जा रहा है जिसमें ग्रामीण जनों में आक्रोश है । सोमवार को ग्रामीणजन एसडीएम के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंचे जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पाटन एसडीएम के द्वारा तोडू दस्ता को रुकवाया गया व उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कई ऐसे प्रभावित है जिसका पूरा का पूरा घर रोड चौड़ीकरण में आ जा रहा है और पूरा घर टूट जाने से कई परिवार के पास घर नही होने से रहने की चिंता सता रही है । पूर्व में हितग्राहियों के द्वारा एक बार और एसडीएम के समक्ष इस विषय को लेकर और गुहार लगाया जा चुका है । मांग को लेकर जनपद सदस्य रवि सिन्हा, सरपंच लेखनी वर्मा,पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर ,ललित ठाकुर, धन्नू कंवर,राजेश बंछोर ,प्रमोद ठाकुर,अवधेश तिवारी,गंगाप्रसाद, सुखराम,किसन, भीखम,कविता,महेश्वरी ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *