अमलीपदर:माताएं ही होती हैं बच्चों के प्रथम गुरु माता उन्मुखीकरण में महिलाओं ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गत दिनों मैनपुर विकासखण्ड के अंतर्गत संकुल केंद्र अमलीपदर के प्राथमिक शाला डेन्दुपदर में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें शाला विकास समिति एवं ग्राम डेन्दुपदर के माताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के छायाचित्र में पूजा अर्चना से किया गया।तथा उपस्थित समस्त माताओं को पुष्प गुलाल से स्वागत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत परिचर्चा में सम्बोधन करते हुए मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री अयोध्या राम टाण्डिया,श्री केशरी सिंह नागेश एवं संकुल समन्वयक श्री भागीरथी नागेश ने माताओं से कहा कि माताएं ही बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं।इसलिए वे अपनें बच्चों को नियमित स्कूल जानें एवं घर में हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहें।तथा विद्यालय के समस्त गतिविधियो में अपनी सहभागिता प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती योगदान दें।इस कार्यक्रम में माताओं को शिक्षा,समाज एवं देश के प्रति उनके जवाबदेही से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में प्रमुखरूप से शिक्षक श्री अयोध्या राम टाण्डिया श्री केशरी सिंह नागेश बालगोविन्द नागेश,किशोर कुमार ठाकुर,उमेश श्रीवास लालेंद्र सिंह कोमर्रा,भागवत यादव,डिंगर सिंह प्रधान,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *