रिलायंस फाउंडेशन कि एक और नई पहल… मिशन कोविड सुरक्षा

दुर्ग। जिले मे कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा डबल लेयर वाली मास्क का वितरण पुलिस विभाग को किया गया।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर व रक्षित निरक्षक नीलेश दिवेदी ने मास्क वितरण सभी थाने मे किया साथ ही कॉरोना अभी हमारा प्रदेश मुक्त नहीं है इसके लिए विशेष दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के अधिकारी मिथलेश साहू ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मास्क का वितरण रायपुर, दुर्ग, बालोद, नारायणपुर और कांकेर जिले में भी हो रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग अन्य कई विभाग व एनजीओ के माध्यम से ऑटो व रिक्सा चालक, व्यापारी एवं रोड किनारे लगे हुए स्टॉल इत्यादि में मास्क का वितरण किया गया जिसे कारोना की चैन को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *