अमलीपदर क्षेत्र सरगीगुडा पर अम्बेडकर क्रिकेट क्लब का कार्यक्रम सम्पन्न

संपन्न हुआ

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद- पंद्रह दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह विन्द्रानवागढ़ के लाडले विधायक माननीय डमरुधर पुजारी जी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा की सरपंच श्रीमती सुविदा जितेंद्र नागेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। पंद्रह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के बत्तीस टीमों ने भाग लिया था, जिसमें काटाबांजी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में उमरकोट को पराजित कर प्रथम विजेता का इनाम अपने नाम कर लिया। इस महाआयोजन के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल कश्यप, उपाध्यक्ष विवेकानंद कश्यप, सचिव संजय कश्यप, संयोजक दीपचंद कश्यप, संरक्षक श्री चैनसिंह कश्यप ने इस गरिमामई आयोजन में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए मंडल अध्यक्ष भाजपा गोहरापदर आदरणीय श्री गुरुनारायण तिवारी जी के द्वारा अपने उद्बोधन में भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए खेल का महत्व बताया एवं समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री हलमन सिंह ध्रुवा जी ने अपने उद्बोधन में समस्त खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित करते हुए जीवन में खेल की महत्ता बताई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री गिरीश कश्यप, श्री गोपबंधु कश्यप, श्री केदार डोंगरे जी जनपद सदस्य, श्री जितेन्द्र नागेश, श्री लक्ष्मण मांझी जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री माखनलाल कश्यप, श्री अनिल कुमार एवं विशेष कमेंटेटर किशन साहू, हरदयाल नागेश, केशरी खरसैल, चंद्रशेखर कश्यप की मौजूदगी रही। को मुख्य अतिथि श्री डमरूधर पुजारी जी ने संक्षिप्त उद्बोधन में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों सहित गांव के समस्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति रुचि एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार “सारथी” ने अपने शायराना अंदाज़ में करते हुए सरगीगुड़ा के ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले श्री गणेश नागेश, खेमराज कश्यप, चंचलकांत कश्यप, रतिश कश्यप सहित गांव के समस्त युवाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। को परिभाषित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *