पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पचपेडी मे कैंसर रोग के प्रति जनसमुदाय मे जागरूकता लाने स्वास्थ्य विभाग भिलाई-3 के माध्यम से शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच सुंदर लाल खरे ने उपस्थित जनसमुदाय को इस रोग के प्रति जागरूक रहने अपील करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जांच व निदान शिविर मे जाकर संदेहस्पद व लक्ष्ण वाले लोगो को जांच कराना चाहिए । सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बतया कि मुंह, गर्भास्य का कैंसर ,स्तन कैंसर ,ओर शरीर के अन्य भागो का कैंसर के अलग अलग लक्ष्ण है पंरतु अधिकंश कि कारण लाइफस्टाइल ( जीवन शैली) अनियमित रूप से रहने के कारण होता है तंबाकू उत्पादों का लगातार सेवन कैंसर रोग के प्रमुख कारण है। महिला स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती वेणु गवेल ने महिलाओं को बताया कि स्तनों मे किसी भी प्रकार की गांठ, निप्पलों से श्राव, महिलाओं को सफेद पानी का जाना अनियमित रक्तचाप होने पर नजदीक आने के स्वास्थ्य केंद्र मे जाकर जांच कराना चाहिए।ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मुरली मनोहर वर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए तंबाकू, खैनी, गुडाखू, गुटखा को अपने जीवनशैली से दूर रखे । कार्यक्रम मे डा आलोक शर्मा ,एम टी ओलेशवरी, मितानिनों सुलोचना,लक्ष्मी, रूपा ठीमर,मिथलेश वर्मा,हेमलता कौसरे,सुंदर लाल चंदाकर, लक्ष्मी धनकर,ज्योति यादव,लीना साहू लता साहू यशोदा प्रजापति सहित कई गामीण उपस्थिति रहे।
कैंसर रोग के प्रति जनजागरूकता लाने पचपेड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
