पाटन।ग्राम रवेली में युवाओ का समूह बोल्ट ग्रूप द्वारा शनिवार कोमैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस आयोजन में छग के विभिन्न जिला के 175 धावक ने हिस्सा लिया। मैराथन की शुरुआत रवेली से हुई। बालिका वर्ग का 5 किमी व बालक वर्ग का 10 किमी की रखी गई। मुख्य अतिथि सरपंच लोहरसी इंदुमती निर्मलकर थे। अध्यक्ष्ता सरपंच रवेली श्रीमती पुष्पा वर्मा थी। विशेष अतिथि युवाओ का ट्रेनर उतई पुलिस के सहायक निरिक्ष्क राजेश मणि, धर्मेंद्र वर्मा, श्रीमती प्रमीला साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, सन्तोष यदु, संजय यदु सहित अन्य पुलिस के जवान व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी अतिथियों ने हरि झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत किया। इसके बाद समापन व पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन किरण चन्द्राकर ने किया। इस अबसर पर अँजेश यादव, तोरण नेताम, ताम्रध्वज विष्वकर्मा, त्रिलोक ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
मैराथन दौड़ में प्रथम से दशवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सम्मान राशि प्रदान किया गया। 11 वे स्थान से 20 वे स्थान प्रपात करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर समानित किया गया।
मैराथन में आकर्षण का केंद्र मुंगेली के 64 वर्षीय टी आर ध्रुव एवं राजनादगांव के 9 साल के धावक पूर्व जंघेल रहे। इनका भी सम्मान समिति द्वारा किया गया।
मैराथन का परिणाम इस प्रकार रहेबालिका वर्ग 1, प्रियंका साहू रुआबंधा 2, पूर्णिमा यादव सेक्टर 23,दिनेश्वरी ठाकुर बालोद4, भुनेश्वरी उतई5, ममता देशमुख टेमरी6, तुलसी मंडावी बालोद7, मीरा बेमेतरा8, काजल चौहान दुर्ग9, आरती यादव सेक्टर 2 10 पायल पटेल पुरई
बालक वर्ग में 1, योगेंद्र कुमार तिल्दा रायपुर2, नवेंद्र कुमार नेवई3, मुकेश कुमार मढियापर 4, बिजेंद्र कुमार बालोद5, खूबलाल मंडावी कोंडागांव6, उमाषंकर मंडावी खैरागढ़7, घनश्याम कुमार बालोद8, जयदीप साहू सेमरी पाटन9, गुलशन लाल बालोद10, भूपेंद्र साहू धमतरी।
