रायपुर। देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में माँ परमेश्वरी भवन सत्यम विहार कालोनी रायपुरा ज़िला देवांगन समाज रायपुर के सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामावतार देवांगन संरक्षक छत्तीसगढ़ देवांगन समाज ने सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के देवांगनो का सबसे पहला संगठन पंजीयन क्रमांक 11930 हैं और इसके बाद जितने भी संगठन का पंजीयन होता हैं वह इससे सम्बद्ध कहलाएगा वह संगठन इसके अंदर रहकर ही कार्य करेगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में गणेश देवांगन, मदन देवांगन , पंचमलाल देवांगन , थैलेंद्र देवांगन, ज्ञानेंद्र देवांगन , प्रेम देवांगन इत्यादि अतिथिगण उपस्थित हुए।
इसी कार्यक्रम में देवांगन युवा शक्ति को 11930 के बैनर तले कार्य करने का अधिकार एवं सहमति पत्र लिखित में प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्दू देवांगन, मनोहर देवांगन, दिनेश देवांगन, मुकेश देवांगन, मेघनाथ देवांगन किरण देवांगन ,सागर देवांगन, ऐश्वर्य देवांगन, दुष्यन्त देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ देवांगन समाज का स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
