निर्माणाधीन फ्लाई ओवर में जाम से निजात दिलाने कार्य को जल्द पूरा करने दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

भिलाईनगर। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में हो रहे निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर कार्य स्थल (कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस एवं चन्द्रामौर्या-सुपेला) में जाम से निजाद दिलाने एवं कार्य को जल्द पूर्ण करने हेतु गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), अभिताभ शर्मा, जोन आयुक्त नगर निगम भिलाई, गोविन्द अहिरवार, एसडीओ एन.एच. पीडब्ल्यूडी, बी.एल. देवांगन, प्रोजेक्ट मैनेजर, तापस, रायल इन्फ्रा प्राईवेट लिमिटेड, शिखारे, एई सीएसईबी, व्ही के डहरिया ईई सीएसईबी, विश्वकर्मा, सीएसईबी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये –
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में मार्ग में सड़क के खराब हो चुके हिस्सो का मरम्मत कार्य एवं डामरीकरण। डामरीकरण के पश्चात सड़क पर व्हाईट प्लास्टिक पेन्ट से मार्किग करना जिससे वाहन चालकों को सुविधा हो।

वाहन चालको की सुविधा के लिए सूचनात्मक साईन बोर्ड लगाया जाये। निर्माणधीन क्षेत्र में जहां-जहां पर्याप्त स्थान है वहां रोड की चैड़ाई को बढ़ाने के लिए कहा गया। डायवर्सन रोड पर जगह-जगह ”नो पार्किग” व ”रांग साईड मूव्हमेंट” संबंधी चेतावनी परक बोर्ड लगाने निर्देश दिया गया। निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर को जल्द से जल्द तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। छ.ग. राज्य विद्युत मंडल को अनावश्यक नेशनल हाईवे में स्थापित बिजली के पोल को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। नेशनल हाईवे में रोड के किनारे अतिक्रमण हो हटाने हेतु संबंधित नगर निगम को निर्देशित किया गया। यातायात पुलिस को विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारियों सहित निर्माण एजेन्सी के इंजीनियर व मैनेजर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *