बिन्द्रनवागढ़ विधायक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने 3 निर्माण कार्यो के लिए 15 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने 3 निर्माण कार्यो के लिए 15 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। तीनो स्वीकृति देवभोग विकासखंड क्षेत्र से जुड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबहाली में मंगल घर से नल तक सी.सी. रोड निर्माण, चुरू पारा में केवल घर से तोरण घर तक सी.सी.रोड निर्माण तथा बुरला पारा जल सिंह घर से तीरन घर तक सीसी रोड निर्माण शामिल है।
प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबधित जनपद पंचायत देवभोग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *