सेना के जवान 17 साल बाद घर लौटा तो जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम बटरेल में मंगलवार को 17 वर्ष बाद आर्मी का नौजवान यशवंत सपहा अपने ग्राम बटरेल पहुंचे। उनके स्वागत एवं सम्मान देने के लिए बटरेल के ग्रामीण जनों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण मुख्य रूप से युवाओ के प्रेरणास्रोत चैतन्य बघेल सुपुत्र मुख्यमंत्री, आशीष वर्मा विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू,रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन एवं ग्रामीण जनों के द्वारा यशवंत सपहा का फूल माला गुलदस्ता से, एवं ग्राम के माताओं एवं बहनों के द्वारा यशवंत सपहा का पूजा के थाल से पूजा अर्चना कर उनका अभिनंदन और अतिथियों के द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर भाई यशवंत छपहा जी को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरूआत में बटरेल की पावन भूमि में विराजमान प्रभु गोपिकावल्लभ प्रभु श्री राधे कृष्ण मंदिर में जाकर, व भगवान शनिदेव महराज में जाकर पूजा अर्चना कर किया। साथ ही माँ भारती के राष्ट्रगान- जन गण मन, व छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय गीत- अरपा पैरी के धार, की गायन करने से कार्यक्रम की शुरुवात हुआ।

ग्राम बटरेल में सम्मान सभा आयोजित की गई थी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने संबोधित किया उन्होंने कहा आज बहुत ही गौरव का दिन है कि गांव आज बटरेल में एक ऐसा समय आया है जब यह नौजवान देश की सेवा कर अपने ग्राम लौटा है, हम सब ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि गण आज अत्यंत ही गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम आज के इस कार्यक्रम में सहभागी बने मैं यशवंत भाई को देश की सेवा के लिए 17 वर्ष अपने जीवन का अमूल्य क्षण समर्पित करने के लिए उनको बहुत बधाई देता हूं साथ ही साथ आ क्षेत्र के नए साथियों का उत्साह बढ़ाएं एवं उनको प्रोत्साहन करें।

विशेष कर्तव्य अधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि- बटरेल का यह नौजवान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव है, आज भारतीय सेना इंडियन आर्मी से अपने 17 वर्ष का सेवा पूर्ण कर अपने गांव की सेवा के लिए आया है, देश की सेवा में इनका जीवन अव सभी के लिये अनुकरणीय है और 17 वर्ष का समय उन्होंने मातृभूमि के लिए अर्पण किया है, निश्चित ही यह हम सबके लिए गौरव का विषय है हम सबके लिए प्रेरणा ह यशवंत छपह का उनके गृह ग्राम बटरेल में स्वागत है आप निश्चित ही युवाओं के प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शक बनेंगे ऐसा हम सभी का उपस्थित लोगों का मनाना है।

आशिष वर्मा ने आगे कहा कि ऐसा आयोजन निश्चित ही हम सबके लिए गौरव की बात है, इस आयोजन के लिये उन्होंने ग्राम बटरेल की पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस सेक्टर प्रभारी, भेष आठे को बहुत बधाई दिया, और आगे कहा कि- हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रात यह बात जब हमने बताया तो उन्हें तत्काल सम्मान समारोह में जाने के लिए एवं अपने पुत्र चैतन्य बघेल जो भी जाने के लिए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोंच का यह परिणाम है और उनके द्वारा भी अभी क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए, आगे बढ़ाने के लिए, पाटन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने यह स्थानीय युवाओं से आग्रह किया कि आप सब भी उस प्रशिक्षण शिविर का भागीदार बने, एवं उस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाए यशवंत सपहा से विनम्र निवेदन भी किया कि आप भी पाटन के उस प्रशिक्षण शिविर में आए और हमारे क्षेत्र के नए बच्चों का उत्साहवर्धन करें उनका मार्गदर्शन करेंगे आपके जीवन अनुभव का लाभ हमारे स्थानीय युवाओं को मिले।

मौके पर ग्राम बटरेल के समस्त ग्रामीण जन पंचायत के सरपंच अभय राम ठाकुर सहित पंचायत के पदाधिकारी, पूर्व सरपंच एवं ग्राम बटरेल के कांग्रेस के सेक्टर के प्रभारी भेष आठे, अमित अग्रवाल, रेवा मंडल, भाई प्रकाश साहू, रेखु साहू, युवा कांग्रेस जोन अध्यक्ष कुंदन सिन्हा, व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, पाटन विधानसभा एनएसयूआई के महासचिव सौरव वर्मा एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, दिनेश चंद्राकर, डेविड चंद्राकर, राजा चंद्राकर, एनएसयूआई ब्लाक महासचिव देव प्रकाश साहू डोमेश्वर साहू, योगेश साहू, राजेश साहू, किशन कतलम, बसन्त ठाकुर, सहित प्रमुख रूप से ग्राम के युवा एवं स्थानीय कांग्रेसी गण, ग्राम की सभी माताएं बहने प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *