? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर के पानीगांव ( बिरिघाट ) में आयोजित विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ ,विगत 10 दिनों से चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट मै अंचल के विभिन्न गांव से क्रिकेट टीम भाग किया था व प्रतिभा दिखाया इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच कोयबा व पानीगांव के बीच खेला गया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ,जनपद पंचायत मैनपूर के सभापति निर्भय ठाकुर व विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ मैनपूर के ब्लाक अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर ,पत्रकार मनमोहन नेताम उपस्थित रहे ,आयोजक समिति के द्वारा अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में news24 संवाददाता को बताया कि हमेशा खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए जीत व हार तो होता ही लेकिन हमेशा जितने के किये लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए तभी जीत का लक्ष्य उसे प्राप्त होती है तथा किसी भी खेल में जीत और हार का स्वाद सबको चखना चाहिए तभी जीत का लक्ष्य प्राप्ति होती है क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है बस उन्हें मंच मिलना चाहिए ,हमारे अंचल में भी बहुमुखी प्रतिभावान खिलाड़ी है लेकिन उन्हें अवसर नही मिल पा रहा है वे चाहते है कि हर गांव में एक खेल का मैदान हो जिसकी मांग ग्राम पंचायत की अनुषंका पर पूरी की जा सकती है इसके लिए ग्राम पंचायत को आगे आना होगा ,जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर ने news24 संवाददाता को कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भांति न खेलकर उसे चुनोती के रूप में खेले ताकि उनकी जीत के प्रति दृढ़ निश्चय हो इस फाइनल टूर्नामेंट में कोयबा क्रिकेट टीम ने जीत हासिल किया वही उपविजेता पानीगांव की टीम रही इस अवसर पर पूर्व सरपंच भुवन मांझी ,गूँजेश कपिल ,पुनीत ध्रुवा ,प्रियेन्द्र राजपूत ,मकरध्वज प्रधान ,विनोद यादव ,आशाराम प्रधान ,प्रभात मांझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
