वैश्विक महामारी के कारण समुचा स्कूल बंद है इस परिस्थिति मे बच्चों को पढ़ाई से जोड़कर रखना हमारी जिम्मेदारी है

पाटन। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बटंग में संकुल के अंतर्गत प्रोफेशनल लर्निंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पीएलसी के द्वारा किये जा रहे शैक्षणिक  कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पीएलसी के माध्यम से पढ़ही तुहर द्वार के अंतर्गत ऑफलाइन व ऑनलाइन मोहल्ला कक्षा के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता मे बढ़ोतरी के उपायों पर विशेष चर्चा की गईं। संकुल प्रभारी व हाई स्कूल  बटँग के प्राचार्य श्रीमती के राजश्री राव ने अपने उद्बोधन मे कहा की कोरोना जैसे वैश्विक बीमारी के कारण समुचा स्कूल बंद है ऐसे विषम परिस्थिति मे हम सभी के लिये बच्चों के शैक्षिक स्तर को बनाये रखना उन्हें पढ़ाई से जोड़े रखना हम सभी के लिए एक चुनौती है, और हमारी जिम्मेदारी भी है, अतः पुरे समर्पण सके साथ  हमें शैक्षणिक कार्य करना होगा ताकि बच्चों का कोई नुकसान न हो , साथ ही समय समय पर उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करते रहिये व अपने आप को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपडेट करते रहना होगा तभी हम एक अच्छे शिक्षक की भूमिका अदा कर सकते है. इस दौरान व्याख्याता संजयदास, अमित शुक्ल, श्रीमती बबिता देवगड़े के द्वारा नई शिक्षा नीति के मूल उद्देश्य को बताया गया. बैठक मे संकुल के सभी शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे सभी ने भी अपने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *