आदर्श सरस्वती महिला मंडल छुरा ने ₹11000 श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि भेंट की

छुरा। श्री राम जन्मभूमि निर्माण हेतु समर्पण निधि में नगर के आदर्श सरस्वती महिला मंडल ने ₹11000 राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि भेंट की है, ज्ञात हो कि नगर की आदर्श सरस्वती महिला मंडल विगत कई सालों से लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अपने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है, नगर के कोई भी धार्मिक कार्य हो महिला मंडल बढ़-चढ़कर भाग लेती है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु नगर में घूम-घूम कर लोगों से समर्पण राशि ली साथ ही साथ महिला मंडल द्वारा ₹11000 की राशि मंदिर निर्माण हेतु दी गई है ,महिलाओं ने कहा कि यह भगवान श्री राम के मंदिर हेतु हम सबका छोटे से योगदान है, प्रमुख रूप से अध्यक्ष कमला सारस्वत, उपाध्यक्ष देवसिर सिन्हा, सदस्य अरुणा मेहता, राजकुमारी सोनी, जय सुधा गुप्ता ,किरण शर्मा ,आरती गुप्ता, सोनिया कोठारी, हेमिन साहू ,निर्मला निषाद, कल्याणी, सुनीता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, मीना, मधु ,लक्ष्मी साहू सहित महिला मंडल के सदस्यों ने उक्त राशि भेंट की है, महिला मंडल में 100 से अधिक महिलाएं जुड़ी है जो धार्मिक व सामाजिक कार्य में अपना योगदान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *