कोविड के प्रभाव से बच्चों के मनोदशा में नकारात्मक प्रभाव को रोकने बच्चो के उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाने चित्रकारी व रंगभरो कार्यक्रम का आयोजन किया

रेवेन्द दीक्षित…..

छुरा।परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद में संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम के द्वारा छुरा विकासखंड के ग्राम मड़ेली में कोविड-19 के प्रभाव से बच्चों की स्कूल, खेलकूद, मनोरंजन एवं विभिन्न दैनिक दिनचर्या में पाबंदी होने से बच्चो के मनोदशा में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिसमे सकारात्मक परिवर्तन हेतु Do और Does,nt, बाल विवाह, गुड टच बेड टच, कोरोना वारियर्स का प्रोजेक्टर के माध्यम से डिस्प्ले किया गया। जिसमें बताया गया कि क्या करना है।

1.हमे नियमित साबुन से हैंडवॉश करना चाहिए।
2.हमे भौतिक दूरी बनाकर रहना चाहिए।
3.किसी भी सार्वजनिक जगह जैसे बाजार,अस्पताल, बसस्टैंड, आदि जगहों पर मुँह में मास्क या गमछा बांधकर जाना चाहिए।
क्या नही करना है
1.भीड़ भड़ाका वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए।
2.हमे अभिवादन करते समय एक दूसरे के साथ हाथ नही मिलाना चाहिये।
3.किसी वस्तु को छूने के बाद अपने हाथो से मुँह, चेहरा या शरीर के अन्य भागों को नही छुना चाहिए।

चाइल्ड लाइन गरियाबंद के परियोजना समन्वयक महेंद्र दास मानिकपुरी ने
इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया तथा बच्चों को कोरोना वारियर्स के बारे में बताया गया कि आपातकालीन, संवेदनशील स्थिति में जो व्यक्ति विशेष के द्वारा हमारा सहयोग किया गया है वह हमारा वारियर है जैसे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, नर्स, सफाई कर्मी ,दूधवाला सब्जी वाला,और अन्नदाता भी वॉरियर है जिन्होंने सभी कार्य बंद होने के बावजूद अपने कार्य को सक्रिय रखा इसके साथ हमारे माँ पापा भी वॉरियर है जिन्होंने इस स्थिति में हमारा सबसे ज्यादा देखभाल किया।
बच्चो के उत्साहवर्धन एवं मनोबल को बढ़ाने हेतु चित्रकारी व रंगभरो कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागियों के रूप में भाग लिए चाइल्ड लाइन के द्वारा सभी बच्चो को कलम एवं चॉकलेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन काउंसलर तुलेश्वर साहू,भरत ओगरे, मोहल्ला क्लास के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *