पाटन। अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए गाँव -गाँव मे भी जोर शोर के साथ तैयारी की जा रही है। रामभक्त ढोल मंजीरों की थाप पर प्रभात फेरी निकाल कर गाँव को राममय बना रहे है। ग्राम महुदा के रामभक्तो द्वारा भी राम नाम जपते हुए शोभा यात्रा निकाला गया जिसमे रामदुत बलदेव साहू व कामता पटेल ,मन्नु साहू द्वारा गलियो मे भ्रमण कर मंदिर निर्माण निधी के लिए समर्पन एवं संग्रह निधी अभियान की शुरूआत की जिसमे ग्रामीणों द्वारा 20 हजार 1 सौ रूपये की समर्पण राशि जिला सहसंयोजक चेला राम साहू को भेट किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित चेलाराम साहू जी टीकाराम साहू,बलदेव साहू, मन्नु साहू, कामता पटेल आदि उपस्थित थे.
महुदा के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिये दिए ₹20हजार समर्पण
