मटंग के रामभक्तों द्वारा राम लला की झांकी निकालकर घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण का किया आह्वान

पाटन। विकासखण्ड पाटन ग्राम मटंग के राम भक्तों द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि रामलला की झांकी निकालकर घर-घर जाकर आवाहन किया गया।
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु समस्त समाज को दान का आग्रह कर आवाहन किया। जिस प्रकार महासागर पर सेतुबन्ध के समय गिलहरी की भांति इस पुनीत यज्ञ में यथाशक्ति योगदान कर पूण्य के भागी बनें यह रामभक्तों की टोली द्वारा आवाहन किया गया।

छत्तीसगढ़ की पावन धरती श्रीराम जी का ननिहाल है। इस कारण श्रीराम जी के साथ छत्तीसगढ़ की माटी का विशेष संबंध है, यह हमारे लिए स्वाभिमान का विषय है !

ग्राम संत घनश्याम पटेल ने अपने गाने व बाजे से पूरा ग्राम राममय हो गया था !
ईस अवसर में राम समिति के संयोजक अमित हिरवानी ने प्रभु श्रीराम, लखन हनुमान की झांकी बनाकर मटंग के हृदय स्थल महाबीर चौंक में पूजा अर्चना कर प्रभु राम जी की रैली पूरा ग्राम में भ्रमन किया और राम मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रहण किया ! ईस अवसर में तुकेश साहू,पुष्कर साहू, मनोज साहू,मोनू साहू, राहुल साहू, हर्ष वर्मा,ओम्केश्वर निर्मल, सतीश कौशिक,गोला साहू, राजा हलवाई,साथ में हिरवानी परिवार की माताएं सहित ग्रामीणों ने उत्साह के साथ इस अभियान में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *