दक्षिण पाटन में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने संगठन की बैठक आयोजित किया गया

पाटन। कांग्रेस संगठन को एवं पाटन विधानसभा के गौरव मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को मजबूत करने के लिए दक्षिण पाटन के ग्राम बोरेन्दा, जरवाय, केसरा में कांग्रेस संग़ठन के द्वारा बैठक आयोजित किया गया, एवं, साथ ही साथ संगठन विस्तार के बारे में, एवं अन्य ग्राम की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन की मजबूती हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया। नए लोगो को कांग्रेस में जोड़ने की भी कार्यक्रम तय किया गया, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने ये लिए कांग्रेस के जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर आवश्यक सुझावों पर सहमति बनाया गया जिसे अमल किया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से, पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के प्रतिनिधि OSD आशीष वर्मा, दक्षिण पाटन के जिला पंचायत प्रतिनिधि व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ में दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश वर्मा, के.के.साहू. सेक्टर प्रभारी, तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के समन्वयक व प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस बैठक में तीनो ग्रामो के वरिष्ठ कांग्रेस जनो का वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान साल और कांग्रेस संग़ठन के गमछा ओढ़ाकर के समन्वयकों अतिथियों के माध्यम से किया गया, तथा नए युवाओं जो कि भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के अच्छे कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में जुड़ना चाहते थे उनको कांग्रेस गमछा पहनाकर कॉग्रेस प्रवेश कराया गया, व ग्राम पंचायत बोरेन्दा में विभिन्न प्रकार के भूमिपूजन का कार्यक्रम भी अतिथियो के माध्यम से किया गया, सभा को उक्त बैठक को कांग्रेस समन्वयकों ने अपनी बात रखी मुख्य रूप से श्री आशीष वर्मा जी के द्वारा कांग्रेस जनों को संबोधित किया व संगठन, व ग्राम के विकाश में आने वाले सम्बन्धी समस्याओं ने रूबरू हुए व परेशानियों का निदान भी किया, एवं भुपेश बघेल जी का संगठनात्मक सम्बन्धी व उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संदेश उन्होंने अपनी उदबोधन में कही।

इस अवसर पर के के साहू सेक्टर प्रभारी भन्सुली, दौवा प्रसाद शर्मा, मोहन जोशी, भीखम पटेल, सीताराम पाल, लक्ष्मण, दाऊ लाल पाटिल, संतराम साहू मनोज कुमार, नरेंद्र पटेल, अश्वनी साहू, मेघनाथ साहू, केसरा तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी केसरा , ईश्वर निषाद पूर्व सरपंच केसरा, गजानन सिन्हा मदन यादव यदु राम सिन्हा , कमलेश सिन्हा, बोरेन्दा नंदनी नोहर साहू पूर्व जनपद सदस्य, भुखन साहू, मन्नू साहू, निरंजन पाल,जरवाय शिव साहू जरवाय पूर्व सरपंच, सोहन जोशी डिकेश साहू, दिनेश ठाकुर, अवध निर्मलकर, जागेश्वर सोनवानी, रजत साहू, ज्योति साहू, NSUI पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, NSUI जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय सहित सैकड़ों के संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *