राजीम: ग्राम रावड़ में शाकम्बरी जयंती पर किया गया सब्जी एवं फल वितरण

? रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद। जिला मरार पटेल समाज के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शांकम्बरी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम राज अंतर्गत ग्राम पंचायत रावड़ में मरार समाज के द्वारा बड़ी हर्षोल्लास से जंयती व प्रसादी के रूप में सब्जी का भी वितरण किया गया। शाकम्बरी जंयती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, सरपंच हलधर साहू, छुरा के व्यवसायी मनोज पटेल शामिल हुए और इस अवसर पर मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश तथा समाज की खुशहाली की कामना की। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मरार पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। इस समाज के लोग अपनी मेहनत से साग-भाजी का उत्पादन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सब्जियों के अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक पद्धतियों से जुड़ने की आवश्यकता है और इसके लिए शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मरार पटेल समाज सोसायटी बनाकर सामूहिक रूप से सब्जी-भाजी का व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिलकर बड़ी मात्रा में साग-सब्जियो का उत्पादन कर बिक्री के लिए प्रदेश से बाहर भेजा जाए, तो सब्जियों की अधिक कीमत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोबर से जैविक खाद और गोबर गैस बनायी जा सकती है। जैविक खाद के उपयोग से गुणवत्तायुक्त अनाज और साग-भाजियों का उत्पादन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मरार समाज जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का विशेष महत्व है, ऊंची सोच के साथ समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि पटेल समाज केवल साग-भाजी के नाम से ही नहीं बल्कि लगन, मेहनत और ईमान के नाम से भी पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ में बिना भेदभाव के सामाजिक समरसता के साथ सभी समुदाय एक साथ रहते हैं, जो हमारे राज्य की प्रमुख विशेषता है। पटेल मरार समाज आगे बढ़े, शिक्षित हो और संगठित हो, यही शुभकामना है। जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू ने कहा कि आधुनिक युग में समाज के कृषकों, सब्जी व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए हर गांव से शिक्षित युवाओं की टीम बनाकर प्रशिक्षित किया जायेगा जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल सके। गौरतलब प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल ने कहा गरियाबंद जिला के राजिम राज अंतर्गत ग्राम रावड़ में मरार समाज के द्वारा मां शाकम्बरी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी हमारे समाज के द्वारा वृहद रूप से सब्जी वितरण किया जा रहा है। उक्त अवसर पर छुरा के व्यवसायी मनोज पटेल और शीतल ध्रुव का सम्मान किया गया। इस अवसर प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, राजिम राज सचिव विनोद पटेल, राज कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल, सरपंच हलधर साहू, पूर्व उप सरपंच देहरु लाल साहू,अशोक पटेल, बली राम पटेल, विजय कुमार पटेल, दौलाल पटेल, मुरारी पटेल, खुमान पटेल, सावित्री पटेल, गीता पटेल, जानकी पटेल, मधु पटेल , आलोक पटेल, किशोर पटेल ..सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *