राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक किया लांच

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक लांच किया गया है। ‘‘ई-वोटर कार्ड हुआ डिजिटल ’’ एवं ‘‘क्लिक पर ईपिक’’ थीम को आयोग द्वारा जागरूकता अभियान के लिए चुना गया है। 01 फरवरी 2021 से मतदाता जिनका मोबाईल नंबर पूर्व से प्रविष्ट है वे ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं। शेष मतदाता जिनका मोबाईल नंबर उपलब्ध नहीं है, उन्हें ई-केवाईसी करना होगा। डाउनलोड हेतु आवश्यक जानकारी है।
ई-मतदाता पहचान पत्र- ई-ईपिक डिजिटल वोटर कार्ड जिसे मोबाईल/मेल या किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म जैसे डिजिलाकर में सुरक्षित रखा जा सकता है। पीवीसी ईपिक के साथ अब मतदाता डिजिटल कार्ड भी डाउनलोड कर सकते है। ई-ईपिक पीडीएफ को मतदाता स्वयं प्रींट कर सकते हैं और सेल्फ लेमिनेट कर सकते है।
ई-ईपिक कैसे डाउनलोड करे- प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन डाउनलोड करें अथवा https://voterportal.eci.gov.in/ अथवा https://www.nvsp.in/ पर जाकर वोटर पोर्टल पर क्लिक करें।
ई-केवाईसी कैसे करें- ईरोल में जिनका मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं हैं। https://kyc.eci.gov.in पर विजिट करें। केवाईसी लिंक पर क्लिक करें। अपने फेस का वेरिफिकेशन करें। अपना मोबाईल नंबर अपडेट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *