पाटन।करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक राम मंदिर के निर्माण में सहयोग के तौर पर नेता सहित तमाम लोग दान कर रहे हैं। लोग अपनी आस्था अनुसार, श्रीराम के बनने वाले मंदिर के लिए धनराशि का दान कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण में सहयोग देने में नन्हे-मुन्हे बच्चे भी पीछे नही है।
नगर पंचायत पाटन में गुपचुप बेचकर जीवन यापन करने वाले छोटेलाल देवांगन के सात वर्षीय पुत्री छाया देवांगन जो कक्षा दूसरी में अध्यनरत है एवं उनके चार साल के बेटे नागेश देवांगन ने राम मंदिर निर्माण के लिये अपने गुल्लक तोड़कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये ₹2521रूपये की समर्पण राशि दिए।मौके पर दीपक सावर्णि,,दामोदर चक्रधारी मंगल देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।
