छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग के वार्षिक कैलेंडर 2021 का गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विमोचन किया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला दुर्ग के वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर विष्णुसिंह राजपूत उप प्रांताध्यक्ष,राकेश साहू प्रांतीय महामंत्री,डॉ बी के दास संभाग अध्यक्ष,देशबन्धु शर्मा संभाग महामंत्री,रोहित कुमार साहू कोषाध्यक्ष,देवेंद्र बंछोर जिला अध्यक्ष,के के धुरंधर जिला महामंत्री,जागेश्वर खुटेल अध्यक्ष धमधा,संजय तिवारी महामंत्री धमधा,दुर्ग अध्यक्ष द्वय नरोत्तमदास माण्डले,राधेश्याम साहू, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा सहित अन्य सक्रिय साथी उपस्थित थे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के महासचिव अनुरूप साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग का कैलेंडर भेंट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *