मंडाई मिलन छतीसगढ़ की संस्कृति है, गांव के वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते है ग्रामीण- आशीष वर्मा

पाटन। ग्राम अचानकपुर में शौर्य युवा संगठन द्वारा 26 जनवरी को एक दिवसीय मानस सम्मेलन, गणतंत्र दिवस समारोह एवं वार्षिक मंडई मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा समापन समारोह के।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत के पूर्व सभापति राकेश ठाकुर ,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, गांधी विचार मंच के संयोजक विजय साहू , जोन प्रभारी अश्वनी साहू , डीआर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आशीष वर्मा ने आयोजन के लिये युवा संगठन को बधाई देते हुए कहा कि यहां के युवा साथियों ने मानसगान सम्मेलन का आयोजन कर भगवान राम की गाथा को आने वाले पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक मंडई मेला छत्तीसगढ़ की संस्कृति है।  ग्रामीण क्षेत्र में खेती किसानी के काम से निवृत्त होकर किसान अच्छी फसल जोन का उल्लास मनाते है।  गांव में किसान वार्षिक उत्सव के रूप में  मंडई मिलन मनाते है। सब एक दूसरे को बधाइयां देते हैं । साथ ही साथ एक दूसरे से मिलने का यह एक अच्छा अवसर रहता है । ग्रामीण इसे  गांव का वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखा है।  यही वजह कि आज सभी जगह छत्तीसगढ़ की संस्कृति  रची बसी है । उन्होंने रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ माता की  जन्म भूमि है और भगवान राम यहां की भांजा है ।छत्तीसगढ़ सरकार श्री राम वन गमन पथ को पर्यटन स्थल के रूप में बनाने का काम शुरू किया है।मांग पत्र का वाचन किशन हिरवानी ने किया जिसमें ओपन जीम, मंगल भवन सह कला मंच एवं हाईस्कूल भवन में बॉउंड्रीवाल बनाने की मांग रखी। सभी मांगो को स्वीकृति देते हुए  जल्दी से राशि जारी करवाने का आश्वाशन दिया।कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती संध्या वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मानस गान सम्मेलन में 5 मंडलियों द्वारा मानस गान किया गया। मंच संचालन किशन हिरवानी , रूपेश विश्वकर्मा ने किया एव आभार प्रदर्शन गुलशन हिरवानी ने किया।मौके पर प्रमुख रूप से गुलाब साहू,दिलीप हिरवानी, बीरेंद्र साहू, सूर्यकांत साहू, देवा मानिक, गुलशन साहू, देवानन्द साहू,श्यामलाल साहू,मोना साहू, कृष्ना साहू, खेमिन यादव, मुरार साहू, हिलेश्वर सेन,वासुदेव साहू, डिकेश्वर साहू,राजू यादव,तीरथ साहू, प्रह्लाद साहू, राजू साहू,पारस साहू,हरि यादव, घीसू साहू, दीपा साहू, अहिल्या साहू,  रूपेश साहू, जागेश्वर साहू,कमल साहू  सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *