? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद :- राज्य शासन एवं भारत के शासकीय , अशासकीय ,अर्धशासकीय ( उद्योग आदि ) क्षेत्रों के असंगठित कर्मी ,श्रमिको व जनहित में कार्यरत सर्वमान्य प्रांतीय संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा जी के द्वारा पर देवभोग ब्लाक के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सोनवानी को नियुक्त किया गया ,सोनवानी ने news24 संवाददाता को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा एवं मजदूरों के लिए हर दम ,हर पल हम खड़े रहेंगे उनके इस नियुक्ति पर जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा , महेश्वर बघेल ,तरुण नागेश ,नन्दू बघेल ,अरुण सोनवानी ,धनसिंह मरकाम ,मनोज नागेश ने हर्ष ब्यक्त किया है
