सामाजिक संस्था कायाकल्प ने गणतंत्र दिवस पर समाज सेवा करने का लिया संकल्प,,अपने दिवंगत साथी को दी श्रद्धांजलि

पाटन—26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्ण की मूर्ति में माल्यार्पण कर समिति के अध्यक्ष व्ही .एन. वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया,, ध्वजारोहण के कार्यक्रम में उपस्थित महिला समूह ,किसान समूह, नवयुवक मंडल एवं समिति के सक्रिय सदस्य को संक्षिप्त संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष व्ही. एन.वर्मा ने समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति लोक कल्याणकारी कार्य को करते हुए सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कायाकल्प संस्था को छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान दिलाने एवं जन कल्याणकारी योजना को निरंतर आगे बढ़ाते रहने की बात कही,,इस समय सभी सदस्यों ने समिति के माध्यम से समाज के लिये कार्य करने का संकल्प लिया,,,
इस अवसर में समिति के एक सक्रिय सदस्य शिव कुमार वर्मा डुडेरा वाले का आकस्मिक निधन 25 जनवरी को हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी कायाकल्प के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा को शांति प्रदान करने भगवान से प्रार्थना की सभी ने स्व वर्मा के द्वारा उनके जीवन काल मे किये गए कार्यो को याद किया , स्व .शिवकुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं मेहनती एवं सामाजिक व्यक्ति थे उनके निधन पर कायाकल्प को अपूरणीय क्षति पहुंची है अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि कायाकल्प समिति अपने समाज सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्य के लिए लोगों को आगे आने की अपील किया उन्होंने कि कहा यदि कोई गरीब व्यक्तिकि अकाल मृत्यु होती है तो ऐसे व्यक्ति के परिवार जन को कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति के द्वारा 11 सो रुपए की नगद राशि देकर उस परिवार का सहयोग किया जाएगा मृतक के परिजनो को सहायता राशि प्रदान करने का काम 1 जनवरी 2021 से प्रारम्भ किया जा चुका है इस कार्यक्रम में समिति के सचिव महेंद्र वर्मा , उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा , कोषाध्यक्ष योगेश्वर वर्मा, शंकर वर्मा , नागेंद्र वर्मा , उमेश वर्मा , मंजू वर्मा , पुष्कर वर्मा , आशीष देवांगन , नीतू साहू, सोनम ठाकुर, रेखा ठाकुर जामिन ठाकुर ,ज्योति वर्मा ,आरती यादव ,ईश्वरी देवांगन के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *