01नवंबर 2020 को संविलयित शिक्षकों के वेतन के लिए निरंतर प्रयासरत- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोयलीबेड़ा

बीईओ कार्या. कोयलीबेड़ा के स्थापना शाखा के बाबू के लापरवाही से नही मिला वेतन

पखांजुरकोयलीबेड़ा विकासखंड के बी. ई. ओ. डी.डी.ओ. के अंतर्गत 01 नवंबर 2020 को शिक्षा विभाग में संविलयित 113 शिक्षकों को शासनादेश के वाबजूद विगत 02 महीनों का वेतन नही मिला जिस कारण उन्हें जीवन यापन समन्धित गंभीर समस्याओ से जूझना पड़ रहा हैं ।इससे पहले एसोसिएशन के पहल से उपरोक्त शिक्षकों का कार्मिक सम्पदा और प्राण शिफ्टिंग और संविलयन से समन्धित सभी दस्तावेज जून 2020 को ही बीईओ कोयलीबेड़ा कार्यालय में जमा कर दिया था परंतु कार्यालय के बाबू के लापरवाही से उपरोक्त दस्तावेजो की एंट्री समय से नही किया गया।इस हेतु समय समय पर एसोसिएशन की और से पदाधिकारीगण प्रयासरत रहे पर बीईओ कार्यालय उक्त कार्य को गंभीरता से नही लिया।। आज दिनांक 22/01/2020 को उपरोक्त विषय को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पुनः श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पखांजुर के माध्यम से श्रीमान कलेक्टर महोदय -कांकेर को ज्ञापन सौपे है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने तुरंत बीईओ कोयलीबेड़ा श्रीमान अर्जुन सर्फे के साथ चर्चा कर अतिशीघ्र उक्त वेतन प्रदान करने के निर्देश दिए है।। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से संघ के पदाधिकारीगण उपरोक्त कार्य को लेकर निरंतर बीईओ कार्यालय , कोषलय तथा जिलाधिकारिओ के संपर्क में हैं।आज ज्ञापन सौपने के समय एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष जायसवाल, विकासखंड अध्यक्ष भोलाप्रसाद ठाकुर, जिला संगठन मन्त्री राम मनोरथ रॉय, प्रकाश चौधरी, बरुन कीर्तनिया, परिमल रॉय,रामभुवन वर्मा, मुकेश ध्रुव, दिनेश नाग, चंदनसिंह गोटी, अरुण बघेल, संतोष ठाकुर और एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दू आईच उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *