पाटन कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने बीजेपी नेताओं पर फ़ोटो को ट्वीट करते हुए साधा निशाना,

पाटन।आज एक अखबार में, भारत सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी किसान एवं बैल गाड़ी के साथ सेल्फी ले रहे हैं, लेकिन साहब को पता होना चाहिए की असली किसान आज दिल्ली के बॉर्डर पर 2 महीने से तीन कृषि कानून को वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे समय पर नकवी जी को दिल्ली बॉर्डर पर जाकर किसानों के साथ फोटो लेना चाहिए?

किसानों से दूरी बनाकर कलाकारों के द्वारा लकड़ी से बनाए गए किसान एवं बैलगाड़ी से सेल्फी ले रहे हैं? यही है किसानों की आय दोगुनी करने की कलाकारी, क्या आपने कभी किसानों से बात की, कभी उसका दुख दर्द जानने की कोशिश की ?

आजादी के पूर्व देश के सभी लोगों ने सिर्फ अंग्रेजों को भगाने के लिए बरसो आंदोलन किया था आज देश का किसान दिल्ली कि सीमा पर डटे हुए हैं I उनके संघर्ष एवं राष्ट्र निष्ठा को प्रणाम करता हूं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *