अवैध शराब बेच रहे आरोपी 65 पौवा और एक्टिवा सहित गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग प्रशांत सिंह ठाकुर भा.पु.से.एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शौकत अली के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी लिटिया सेमरिया थाना बोरी उप निरी.सोमेश सिंह बघेल हम.स्टाफ आर.863 महेंद्र कश्यप द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी अनंत दुबे पिता ज्ञानेन्द्र दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन राधिका नगर जुनवानी भिलाई थाना सुपेला, जिला दुर्ग जो एक्टिवाCG04 -KA-2492 में भूरा झोला में अवैध रूप से शराब परिवहन ब्रिकी करने हेतु करने पर गवाहों के साथ रवाना होकर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी के कब्जे से भूरे रंग की झोला में 65 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML शराब भरी हुई, कुल 11,700 ML कीमती 5,200 रुपये एवं वाहन एक्टिवा CG04 -KA-2492 कीमती करीब 30,000 रुपये कुल कीमती 35,200रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक 21/2021 धारा 34(2) छ. ग.अबकारी अधिनियम में आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22/01/2021 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *