टीबी रोग मुक्त बनाने ईंट भट्ठों में संभावित मरीजों की बलगम लेकर किया जा रहा है जांच

पाटन। राज्य को टीबी रोग से मुक्त बनाने अभियान के तहत विकासखंड पाटन के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल दल खदानों एवं ईंट भट्ठों में कार्ययोजना बनाकर मजदूरों, कारीगरों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। कलेक्टर दुर्ग डॉ भूरे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी एस ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला एवं बी एम ओ पाटन डॉ आशीष शर्मा के निर्देशन में प्रत्येक खदानों एवं ईंट भट्ठों में टीम भ्रमण कर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी बलगम की जांच के सेम्पल लिया जा रहा है। कार्यक्रम में एसटीएस इंदु अमृत के संयोजन में टीबी खोज अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *