बेन्दरी में एक दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 26 जनवरी को


पाटन। समीप के ग्राम बेन्दरी(उदयपुर) में एक दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी को किया गया है। मानस गान प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया, सहकारी समिति अध्यक्ष नरसिंग मढ़रिया सहित अन्य के द्वारा किया जाएगा।
27 जनवरी को समापन समारोह एव मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है । जिसके मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री, अध्यक्षता सरपंच पुरुषोत्तम मड़रिया, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ सहित अन्य होंगे। रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाचा भुइँया के अंजोर गांजर जिला महासमुंद का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अर्जुन साहू ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *