पाटन। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय प्रदेश महामंत्री संगठन से पवन साय की सहमति से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्य श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति व पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा किया गया है। जिसमे दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन से सक्रिय व वरिष्ठ भाजपा नेता रानीतराई निवासी धनराज साह को प्रदेश किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्ति किया गया है । धनराज साहू के प्रदेश पदाधिकारी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुई किसान हित मे सक्रियता से कार्य करने ,किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर ले जाकर किसान हितैसी कार्य होने की आशा विश्वास किये है।
धनराज साहू बने भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य
