छुरा क्षेत्र से युवा कांग्रेस गरियाबंद जिला कार्यकारिणी सदस्य बने विकास दुबे

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबन्द : ज्ञात हो कि विगत दिनों से युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू है,इस कड़ी में सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले युवा नेता विकास दुबे की कार्य से प्रभावित होकर प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी के.के.शास्त्री,प्रदेश चेयरमैन अनूप वर्मा,रायपुर संभाग प्रभारी आरिश अनवर,एवं जिला संयोजक संजीव यदु के द्वारा विकास दुबे को ब्लॉक संयोजक से प्रमोट कर जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विकास दुबे ने इस नियुक्ति पर प्रदेश युथ कांग्रेस व सोशल मीडिया सेल का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा दुबे ने कहा कि वो इसी तरह पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करते रहेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। विकास दुबे की इस नियुक्ति से जिला युवा कांग्रेस में बहुत हर्ष है,बधाई देने वाले में प्रमुख से गरियाबन्द युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सरकार,जिला उपाध्यक्ष हरिश यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष अफ़जल खान,आकाश दिक्षित,प्रियेश प्रजापति, राज दुबे,नुतन मरकाम,प्रेम नागेश,राहुल निर्मलकर,आर के नागेश,तिरन नायक, एवम् समस्त युवा कांग्रेसीयों ने हर्ष ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *