पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी 15 जनवरी को रात को ही पूरी कर ली गई थी बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने पहले ही पूरी तैयारी का बारीकी से निरक्षण किया उसके बाद जिला से प्रभारी नियुक्त डॉ अनिल शुक्ला ने भी तैयारी की समीक्षा किया उसके बाद अभियान की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिल्ली में औपचारिक शरुवात के बाद नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, बीएमओ डॉ आशीष शर्मा,पाटन अस्पताल टिकाकरण प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला, नपा सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय के द्वारा वेक्सीन के डिब्बे का टिकाकरण रूम के पास पूजा अर्चना के पश्चात शुरुवात हुई सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन भागीदारी समिति में वार्ड ब्वाय /सफाई कर्मचारी होरीलाल यादव पिता गोवर्धन यादव को प्रशिक्षित स्टाफ नर्स रीना बंछोर ने लगाया,, टिकाकरण के पहले पंजीयन किया गया उसके बाद ,टिका लगया गया उसके बाद आराम करने के लिये कमरे में बेड की व्यवस्था की गई थी लेकिन किसी को कोई परेशानी नही हुई सभी कुर्सी में आराम करने के बाद अपने गन्तव्य की ओर रवाना हुए इस अवसर पर बीईई बी एल वर्मा ,के के वर्मा, के अलावा पार्षद कैलाश देवांगन,मनीष देवांगन,अशोक ठाकुर,लीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा भी उपस्थित रहे
व्यवधान—-प्रथम टिका लगाने वाले के समय सर्वर डाउन होने के कारण 10 मिनट लगा लेकिन उसके बाद लगातार टिकाकरण का कार्य जारी रहा

