राम मंदिर निर्माण के लिये सेलूद के रामभक्तों ने प्रभात फेरी निकालकर समर्पण देने अपील किया

पाटन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ग्राम सेलूद में रामभक्त श्रद्धालुजन सुबह प्रभात फेरी निकालकर पूरे वातावरण को राम मय करने में लग गए है l 15 जनवरी से 31 जनवरी तक ग्राम के सभी प्रमुख मुहल्ले में प्रभात फेरी निकालकर सभी लोगो से राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने तैयार रहने की अपील की जा रही है l सभी से अपील किया जा रहा है कि सभी रामभक्त सुबह सुबह वाद्य यंत्रों के साथ भजन गाते हुए प्रभात फेरी करेंगे l अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर ने ताकत झोंक दिया है l जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब से पूरे भारत वर्ष में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे हिंदुस्तान में उत्सव का माहौल बन गया है l ग्राम सेलूद वासी भी इस पुनीत पावन कार्य से अछूता न रह जाए इसके के लिए प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो को संदेश दिया जा रहा है l

खेमिन साहू सरपंच, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, टामन लाल साहू, मुकतु राम साहू , अमरचंद साहू ढोलक वादक, सीताराम यादव, भोलाराम साहू, लवन बनजारे, कलेश्वर शुक्ला, यशवंत सेन, प्रकाश साहू, विकाश बारले, नरोत्तम साहू, रवि पटेल, संगिता ठाकुर, भोज साहू, डीलेश्वरी देवांगन, वंदना साहू, शैल साहू, भगवती साहू, फागेश्वरी ठाकुर, राजेश्वरी साहू, बिरकेश्वर यादव,दिलेश्वर साहू , महेंद्र देवांगन, खोमेश देवांगन, मुकेश कुर्रे, गोविंद साहू, कृष्णा साहू, राजू साहू, कुलदीप साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *