पूर्व में 5 माह पूर्व द्वितीय क़िस्त भी सभापति राहुल योजराज टिकरिहा के लगातार प्रयासों से ही हुआ था जारी
गरीबों के पक्के मकान के सपनों में संशय की स्थिति।
प्रदेश में वर्ष 2018-19 के निर्माणाधीन करीब 1.30 लाख गरीब कर रहे लंबित किश्त का इंतजार।
केंद्र से समय पर आ रहे भुगतान राज्य अपने अंशदान को समय पर नहीं दे रही जिससे किश्त हो रहे लंबित।
बेमेतरा।सभापति टिकरिहा ने पत्र में लिखा है छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्र 2018-19 के अभी लगभग 1.30 लाख से अधिक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन है। इस योजना के द्वितीय क़िस्त के बाद अन्य क़िस्त हितग्राहियों को प्राप्त नहीं होने से मकान निर्माण कार्य रुक गए है। और गरीबों के पक्के मकान के सपनों में संशय की स्थिति बनी हुई है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री जी के गरीबों को मक्के मकान प्रदाय के कल्पनाओं पर भी राज्य सरकार के रवैये से बट्टा लगता नजर आ रहा है।
उन्होंने लिखा कि दिनांक 14- 05 – 2020 (पत्र क्रमांक 01/20) को मैंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को द्वितीय क़िस्त की राशि शीघ्र प्रदान करने के लिए पत्र के माध्यम से आपसे निवेदन किया था। जिस पर आपके द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए द्वितीय क़िस्त की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई थी। लेकिन महोदय जी द्वितीय क़िस्त की राशि जारी होने के लम्बे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के बचत राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। जिससे मकान निर्माण कार्य रुक गया है। तय समय सीमा में आवास निर्माण की राशि हितग्राहियों को प्राप्त नहीं होने से अनेक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकान निर्माण में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से जारी नहीं हुए आवास योजना के बचत राशि हितग्राहियों को प्रदान करने व वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना तहत आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हो गए है। लेकिन हितग्राहियों को अभी तक प्रथम किश्त की राशि स्वीकृत नहीं किए गए है। इस राशि को भी शीघ्र प्रदान करने निवेदन किया।
राशि जारी नहीं होने से निर्माण कार्य अधूरा, रहने की हो रही है समस्या
महोदय जी योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कर रहे हितग्राही मकान निर्माण के लिए पुराने घरों को तोड़ कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए है। राशि जारी नहीं होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और हितग्राहियों को रहने के लिए समस्या हो रही है।
कर्ज लेने को मजबूर हो रहे है आवास निर्माण के हितग्राही
करीब डेढ़ साल पूर्व स्वीकृत आवास निर्माण कार्य के लिए बचत राशि जारी नही होने से हितग्राही कर्ज लेकर निर्माण कार्य भी कर रहे है। वर्तमान समय में हितग्राहियों को बचत क़िस्त की राशि प्राप्त नहीं होने पर प्रदेश के लगभग 70-80% आवास निर्माण कार्य रुक गए है। कर्ज लिए हुए हितग्राहियों को पैसे के लिए दुकानदार और अन्य लोग परेशान कर रहे है। जिससे हितग्राहियों के समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक पीड़ा उत्पन्न हो रही है।
राज्य सरकार से समय पर नहीं मिल रहा है अंशदान
सभापति राहुल योजराज टिकरिहा ने बताया कि अधिकारियों से बात करने पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार से पैसा आ रहा है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा जो अंशदान आवास निर्माण के लिए दिया जाना है वो आर्थिक समस्या के चलते समय पर प्राप्त नहीं हो रहें है। जिसके कारण हितग्राहियों को राशि देने में विलंब हो रहा है।
इस वर्ष स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम किश्त हितग्राहियों को जारी करने किया निवेदन
सभापति टिकरिहा ने विगत माह स्वीकृत हुए आवास के प्रथम किश्त हितग्राहियों को जारी करने का निवेदन भी पत्र के माध्यम से किया है। सभापति टिकरिहा ने कहा कि आवास योजना के प्रथम किश्त हितग्राहियों को शीघ्र प्रदान करें। जिससे आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आ सके और हितग्राहियों को पक्का मकान मिल सके।
