तेलीगुंडरा में लोक कला महोत्सव एवं मंडाई मिलन समारोह 26 जनवरी को

पाटन। विकासखण्ड पाटन के समीप के ग्राम तेलीगुंडरा में प्रति वर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह और मंडई मिलन का आयोजन किया जा रहा है। आज से 66 वर्ष पहले शुरू की गई परंपरा आज भी ग्रामवासी के द्वारा सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। हर वर्ष मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था परन्तु कोरोना काल के चलते इस वर्ष एक दिवसीय लोक कला महोत्सव और मंडई मिलन का कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है।
रात्रिकालीन कार्यक्रम के रूप में ग्राम सल्हेटोला (चारामा) का नाचा का प्रस्तुति रखा गया है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डोमेन्द्र कुमार गुरपंच ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *