हाथियों के द्वारा किये गए नुकसान के निरीक्षण में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और सभापति पहुचे

लोकेश्वर सिन्हा
गरियबंद। जिले मे पिछले चार दिनों पूर्व ग्राम जैतपुरी के आश्रित ग्राम ढाबा में चार दिनों पूर्व उसी ग्राम के निवासी प्रभु राम ध्रुव के मकान को हाथियों के द्वारा क्षति पहुचाया गया था साथ ही प्रभू राम के द्वारा रखे गए 150 कट्टा धान को हाथियों के द्वारा खा  जाने से उस ग्रामीण का काफी नुकसान हुआ था, उस क्षति का मुआयना करने आज गरियाबंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम और सभापति लोकेश्वरी नेताम के साथ सर्व आदिवासी समाज के प्रभाग अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव मौके पर पहुचे। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों पूर्व 10 से 15 हाथियों का झुंड प्रभूराम के बाड़ी में पहुचे थे जो दो रातों तक उसी के बाड़ी में उत्पात मचाए, इस बात को गम्भीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा मौका निरीक्षण कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *