माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों को किया गया सुखा राशन वितरण

छुरा। गरियाबंद जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत दांत बाय कला ग्राम बोक़रामुड़ा के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में सभी विद्यार्थियों को सुखा राशन वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा कोरोना कॉल के चलते सभी स्कुलों को बंद कर आंनलाइन क्लास चलाया जा रहा है, विद्यार्थीयों के भविष्य को देखते हुए और शासन प्रशासन के तहत चलने वाली योजनाओं के तहत ग्राम बोक़रामुड़ा स्कूल के सभी विद्यार्थियों को शाला के प्रधान पाठक कृष्णा मोहन पटेल , हरिराम यादव शिक्षक, खमन सिंह, ओम शंकर ठाकुर, एवं चपरासी जोगेश्वर नेताम व तीरथ सागर रसोईया के माध्यम से सूखा राशन वितरित किया गया !
शिक्षकों का कहना है की सभी विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य के लिए कोविड-19 के तहत चलने वाली शासन-प्रशासन के नियमों को पालन करते हुए आज बोक़रामुड़ा के दोनों स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को सुखा राशन वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *