पाटन। छ ग प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला भाजपा दुर्ग के निर्देशानुसार पाटन विधानसभा में धान खरीदी में अव्यवस्था व बोरा की कमी एवम कुप्रबंधन से छत्तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक क्षति सहित प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यो को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मुख्यालय पाटन (पुराना बस स्टैंड) में भारतीय जनता पार्टी मध्य, उत्तर,और दक्षिण पाटन द्वारा संयुक्त रूप से दोपहर 01 बजे से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धान खरीदी में अव्यवस्था और प्रदेश सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल
