तराजू बाट में धान तौलाई कर हर बोरे में 2-3 किलो के अतिरिक्त भर्ती कर किसानों के साथ हो रहदंडमारी

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबद । किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य शासन पुरजोर कोशिश कर रही है, इसके लिए किसानों के धान को अन्य राज्यो की अपेक्षा अधिक भाव मे समर्थन मूल्य देकर धान खरीद रही है, लेकिन उपार्जन केंद्र के लापरवाही ही कहे कि किसानों के द्वारा बेचे गए धान को खरीदी करते समय धान को निर्धारित मापदंड से अधिक वजन में केन्र्द प्रभारी द्वारा धान को खरीद रहा है और बाद में उस बोरी की धान को निकाल कर स्वयं फायदा कमा रहे है। इसकी शिकायत के आधार पे छूरा ब्लाक के ग्राम पक्तियां धान उपार्जन केंद्र में जागरूक किसान भगोली राम और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अशोक दीक्षित के साथ अन्य किसानों के द्वारा छापा मारकर अधिक तौले धान को पकड़े और छूरा तहसीलदार को इस बात की शिकायत किये जिसके जांच में पहुचकर अधिकारी द्वारा शिकायत को सही पाया गया। इस दौरान नेताओ ने जिला प्रशासन की भी इसकी सूचना देकर तहसीलदार कुसुम प्रधान को भी मौके पर बुला कर उनके सामने भी तौल कराया गया। राजस्व प्रशासन के साथ फूड विभाग के अफसर भी सयुक्त जांच टीम बना कर जांच की गई। 
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया 1184 बोरा धान बिना सिलाई किये केंद्र में अलग अलग जगह रखा मिला। 619 बोरा धान सिलाई के बाद इधर उधर रखे थे। उक्त वस्तुस्थिति को देखने पर 8 जनवरी 2021 को खरीदा गया धान शनिवार तक नही सीला गया था। जिसे धान कम करने की मंशा से रखा होना प्रतीत हो रहा था। किसानों ने मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियो के समक्ष खरीदी किये बोरो में धान का वजन करने पर बोरो में धान 41 से 44 किलो तक होना पाया गया किसको लेकर तहसीलदार कुसुम प्रधान ने मौके पर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की गई। वही केंद्र में धान की तौल तराजू बाट से किया जा रहा था जबकि सरकार का स्पस्ट निर्देश है सभी संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रोनिक तराजू से ही किया जाना है।
उपार्जन केंद्र में 5 स्टेग बिना ड्रेनेज के जमीन पर ही लगाया गया था।  फड़ में 3 नग काटा बाट वाला तराजू मिले। वही कई स्टेग गणना योग्य नही पाया गया एटेटिंग सही तरह से नही किये जाने की वजह से कई बोरे गिर गए थे। इस उपार्जन केंद्र में 84 लघु सीमांत किसान शेष है जिसका टोकन नही काटा गया है। जबकि जानकारी के अनुसार में  पंक्तियां उपार्जन केंद्र में 85% किसानों की धान खरीदी किया जा चुका है केवल 15% पंजीकृत कृषक धान विक्रय हेतु शेष जो कि केवल दीर्घ कृषक होने चाहिए थे उपार्जन केंद्र में उपलब्ध स्टैक एवं बिना स्टैक धान का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कुल 40670 नग बोरा पाया गया। अब तक धान खरीदी का विवरण शनिवार 9 जनवरी 2021 की स्थिति में उपार्जन केंद्र में उपलब्ध वर्तमान में बाढ़ दानों की संख्या 40940 नग है जहा कुल 269 बार दानों की कमी पाई गई है। पंक्तियों उपार्जन केंद्र में आज दिनांक कुल 282 किसानों 3:30 प्रतिशत के अनुसार रकबा का समर्पण कराया गया है। जांच के समय उपार्जन केंद्र पर ट्रक लगाया गया था किंतु उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा ट्रक जांच समय तक लोड नहीं कराया गया था उपरोक्त जांच के समय जिला विपणन अधिकारी गरियाबन्द प्रभारी तहसीलदार  छुरा, नायाब तहसीलदार गरियाबन्द निरीक्षण अधिकारी गरियाबन्द उपस्थित थे। वही मौके पर पहुचे अधिकारियों के द्वारा पाया गया कि उपार्जन केंद्र के प्रभारी के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन प्रशासन को गुमराह कर नुकसान पहचाना और स्वयं का मुनाफा देखा जाना प्रतीत होता है, ऐसी स्थिति में दोषी कर्मचारियो को सेवा से पृथक कर उनके स्थान पर ने प्रभारी की नियुक्ति कर जांच करते हुए दंडात्मक कार्यवाही किया जा आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *