देवभोग बीईओ को वसूली का गम्भीर आरोप, हटाने की तैयारी शुरू जिपंअ स्मृति ठाकुर को सौपा ज्ञापन जाने क्या है पूरा मामला

? जिला संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

देवभोग बीईओ को हटाने की मांग को लेकर ख़बरे आ रही है आज अजा/अजजा संयुक्त मोर्चा के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष धनसिंह मरकाम के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर को मांगपत्र सौपकर देवभोग के बीईओ को हटाने की मांग की है
देवभोग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा को हटाने की मांग तेज़ होता दिखाई दे रहा है, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर को सौपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली व्यवहार ठीक नही है साथ ही आरोप है कि बीईओ कर्मचारियों को ब्याज में ऋण देकर अवैधानिक रूप से अतिरिक्त रूपये वसूली करने का आरोप लगाया गया है इन्ही कारणों से आज अजा/अजजा संयुक्त मोर्चा के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष धनसिंह मरकाम के नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर को देवभोग बीईओ को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है
वहीँ खबरों की माने तो देवभोग बीईओ प्रदीप शर्मा अनेक कर्मचारियों का बैंक पासबुक, चेकबुक अपने पास रखकर मनमाने ढंग से रूपये निकाल लेते है, साथ ही शिक्षाकर्मी के क्रमोन्नती कटौवती की राशि को भी गबन करने जैसे गम्भीर आरोप लगाया गया है, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा पर अनेक आरोप लगाते हुए उन्हे तत्काल हटाने की मांग किया गया है इस मौके पर प्रमुख रूप से उमेश डोंगरे, अरूण सोनवानी, लंबोधर धु्रव आदि कार्यकरणी सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *