पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साहू सदन पाटन में आयोजित की गई। बैठक में सामूहिक आदर्श विवाह,मंदिर निर्माण, सामाजिक जनगणना पत्रक सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए।
तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमन के कारण पिछले 9 महीने से सामाजिक गतिविधियों का संचालन रुक गया था। पाटन तहसील साहू संघ द्वारा विगत 20 साल से सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन करते आ रहे है। आदर्श विवाह के। इस वर्ष यह आयोजन 24 एवं 25 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित की जाएगी। सभी आयोजन सरकार के गाइड लाइन के अनुसार की जाएगी। श्री साहू ने कहा कि कृष्ण-कर्मा मंदिर निर्माण मंदिर के लिये दान राशि की घोषणा करने वाले सभी दानदाताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। सामूहिक विवाह के लिये एक जोड़ी का पंजीयन भी हुआ।
सेलूद सरपंच के साथ दुर्व्यहार करने वालो के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
ग्राम पंचायत सेलूद की महिला सरपंच श्रीमती खेमिन साहू के साथ ग्राम के उपसरपंच चंचल यादव एवं पंच गंगाराम निर्मलकर द्वारा शुक्रवार को पंचायत भवन के अंदर पंचायत कर्मियों की उपस्थिति में गाली गलौच एवं उनके पूरे परिवार को जान से मारने की घमकी दिया गया जिसके खिलाफ समाज के पदाधिकारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,गंगादीन साहू, खेमलाल साहू,दिनेश साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,श्रीमती खेमिन साहू, कमलेश्वरी साहू, डुलेश्वर साहू, हरिशंकर साहू,कल्याण साहू,विमल साहू,श्यामलाल साहू,गरीबदास साहू,रामाधार साहू, देव साहू,मूलचंद साहू,ओमप्रकाश साहू,तेजराम साहू,कार्तिक राम साहू,मुक्तु साहू,सोहन साहू,बलराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
साहू समाज की सामूहिक विवाह 25 अप्रेल को तेलीगुंडरा में…सेलूद सरपंच के साथ दुर्व्यहार करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
