दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय राज्य सरकार के वादा खिलाफी धान खरीदी की अव्यवस्था, बारदाना की कमी , रकबा कटौती को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय एवं 22 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसके सम्बंध में आज जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला संगठन प्रभारी पुरंदर मिश्रा का आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय आगमन हुआ। दुर्ग पर उनका स्वागत किया गया और आवश्यक बैठक लिया गया । बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर श्रीमति चन्द्रिका चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार तमेर, जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ व पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जागेश्वर साहू, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित कार्यकर्ता गन उपस्थित थे।
