छूरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने एक साल के कार्यकाल को बताया संघर्षपूर्ण, बताई ये वजह

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छूरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने आज अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर न्यूज 24 कैरेट से खास बातचीत करते हुए अपने एक वर्षीय कार्यकाल के अनुभव साझा किये है। न्यूज 24 कैरेट द्वारा उनके एक वर्षीय कार्यकाल से जुड़े 10 सवाल पूछे जिनका उन्होंने सीधा और सरल जवाब दिया है।

जानिए क्या है 10 खास सवाल

सवाल (1)– विपक्षी पार्टी का अध्यक्ष होने के कारण काम करने में कितनी दिक्कतें आयी!
जवाब–एक साल का कार्यकाल काफी संघर्षपूर्ण रहा। अच्छा काम करना चाहते है। फंड की कमी और कोरोना महामारी के कारण खुलकर काम करने में परेशानी हो रही है।

सवाल (2)–कम उम्र में कुर्सी संभाली है आपने, एक साल के कार्यकाल में क्या कुछ समझ आया, काम करना आसान है!
जवाब–इससे पहले में एक बार एल्डरमैन और एक बार पार्षद रह चुका हूं। एक साल के कार्यकाल का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं अच्छे काम करना चाहता हूं और करता रहूंगा।

सवाल (3)—आपकी युवा सोच शहरवासियों को इस दौरान कहा देखने को मिली!
जवाब–हम गार्डन, लाइब्रेरी और खेल मैदान पर काम कर रहे है। बच्चों और युवाओ की इनकी सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। इसलिए हम इन सब व्यवस्थाओं को प्राथमिकता में रखे है।

सवाल (4)—गार्डन, गौरवपथ और प्रवेशद्वार छूरा वासियों की लंबित पुरानी मांगों में शामिल है। आपने इस दिशा में क्या कुछ किया!
जवाब — बिल्कुल ये हमारे नगर की प्रमुख लंबित मांगो में शामिल है। जल्द ही इस दिशा में शहरवासियों को शुभ जानकारी मिलेगी।

सवाल (5)—बदहाल बस स्टैंड और अव्यवस्थित सब्जी बाजार का उद्धार कैसे होगा।
जवाब–बस स्टैंड अबतक हमारे हैंडओवर नही हुआ है। इस बारे में कलेक्टर से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने जल्द ही इसका समाधान करने का आश्वासन दिया है। सब्जी बाजार को भी पौनी पसारी योजना के तहत जल्द ही व्यवस्थित किया जाएगा।

सवाल (6)–चौक चैराहो के सौन्दर्यकरण का काम बीच मे अटका पड़ा है। आप कुछ कर रहे है।
जवाब– ये बात सही है। कुछ कारणों से रुका काम अबतक शुरू नही हुआ है। ये काम मेरे एक साल के कार्यकाल में शुरू नही हो पाया मगर छूरा में आपको जल्द ही बढ़िया चौक चौराहे देखने को मिलेंगे।

सवाल (7 )–आपके शांत स्वभाव या फिर आप विपक्षी पार्टी के है, इसलिए अधिकारी आपको ज्यादा तवज्जो नही देते!
जवाब–ये सब विपक्षियों के जुमले है। अधिकारी हमारी बातों को गंभीरता से लेते है और बराबर तव्वजो भी देते है। हम किसी अधिकारी को कभी गलत काम के लिए नही बोलते इसलिए काम ना करने का सवाल ही नही उठता।

सवाल (8)–अवैध कब्जा शहर की एक प्रमुख समस्या है, आपके द्वारा भी अपने एक साल के कार्यकाल में कभी इसको लेकर आवाज नही उठाई।
जवाब–छूरा में अवैध कब्जा नही है। शहर की सीमा से लगी खरखरा पंचायत में इस तरह की खबरे जरूर सामने आती रहती है। छूरा में इस तरह की घटनाएं नगण्य है। और हम अवैध कब्जे के खिलाफ है।

सवाल (9)–एक साल के कार्यकाल की 3 उपलब्धियां क्या बताना चाहेगें!
जवाब–शहर में पेयजल एक बड़ी समस्या रही है। इसको लेकर हमने काम शुरु कर दिया है। जल्द ही लोगो को पेयजल समस्या से निपटारा मिल जाएगा। सफाई व्यवस्था भी पहले से काफी बेहतर हुई है।

सवाल (10)—आगामी 4 साल में शहर के विकास को लेकर आपकी क्या प्लानिंग है!
जवाब–मैं अपने कार्यकाल में शहर की पहचान प्रदेश में सबसे बेहतर काम होने वाले शहर के रूप में देखना चाहता हूं। हम काम के प्रति लगातार प्रयासरत है।आगामी 4 साल में भी काम हमारे लिए पूजा के सम्मान रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *