? जिला रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
गरियाबंद/राजिम। तैलिक वंशीय माता राजिम के जीवन को रेखांकित माता राजिम गाथा की वीडियो सीरीज सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड से जारी हो गया है।अंचल के ख्यातिप्राप्त शिक्षक एवम साहित्यकार श्रवण कुमार साहू”प्रखर”द्वारा रचित एवम स्वयं के द्वारा गायिकी की कमाल से सराबोर इस गीत को लांच करते हुए छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त निर्माता निर्देशक श्री मोहन सुंदरानी ने कहा कि,राजिम माता को समर्पित यह गीत अपने आप मे अद्भुत है, माता राजिम ने अपने भक्ति बल से जिस प्रकार से श्री हरि को प्राप्त किया था,उनका सुखद अनुभव इस गीत में देखने सुनने को मिलेगा जिसे श्रवण कुमार साहू”प्रखर”की गायिकी ने एक अलग अंदाज प्रदान किया है|
छत्तीसगढ़ी जस गीत कलजुग म आजा दाई के सफलता के बाद यह प्रखर की दूसरी वीडियो है जिसे सुंदरानी म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर “माता राजिम गाथा”सर्च करके देखा जा सकता है।इस अवसर पर मोहन सुंदरानी को अपनी काव्य कृति”महानदी के धारी “को सौजन्य भेंट किया।और साथ ही साथ सभी 7जनवरी माता राजिम जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।राजिम माता की कहानी पर बनी |
इस वीडियो अल्बम के लिए कवि मकसूदन साहू बरीवाला, मोहनलाल मणिकपन, भारत लाल साहू, रोहित माधुर्य, संतोष कुमार प्रकृति, डॉ रमेश सोनसायटी,किशोर निर्मलकर, कोमल सिंह साहू, केंवरा यदु, रवींद्र साहू,थानु राम निषाद,डॉ रामकुमार साहू, भुनेश्वर साहू,बैसाखू राम साहू, नारायण साहू,मदन साहू,दुर्गेश साहू,शोभित राम साहू, भागवत साहू, छग्गू यास अडील,परमेश्वर साहू, रामनाथ साहू,डिमांन सेन धनेश ध्रुव, जितेंद्र देवांगन,डिगेश मनु बंजारे,मनोज भोई , युगल साहू,रामकुमार देवांगन ,चंदन यादव,कोमल राम साहू,बलीराम पटेल,एवम तुलाराम साहू,जितेंद्र सिन्हा, प्रदीप साहू सहित अंचल के साहित्यकारों,शिक्षकों एवम संस्कृति कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
